भरतपुर में शिकायतकर्ता को पीटने दौड़े BDO:ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत की थी, वीडियो बनाने लगा तो नाराज हुए

भरतपुर के भुसावर पंचायत समिति में एक शिकायतकर्ता BDO के सामने पेश होने के लिए पहुंचा। जैसे BDO ने शिकायतकर्ता देखा तो उसे पीटने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़े। शिकायतकर्ता पंचायत समिति से भाग आया। 4 महीने पहले व्यक्ति ने ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत की थी। जिसको लेकर आज शिकायतकर्ता को BDO के सामने पेश होना था। स्टूडेंट को मजदूर बताया शिकायतकर्ता राहुल सिंह निवासी भैंसीना गांव ने बताया कि मैंने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पंकज मीणा की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था, राहुल कुमार योगी ग्रेजुएशन का स्टूडेंट है। उसको मजदूर बताकर उसके बैंक अकाउंट में पैसे डाले गए थे। शिकायत के बाद मुझे 29 जनवरी को पंचायत समिति से BDO का एक लेटर मिला। BDO शिकायतकर्ता को पीटने भागा शिकायतकर्ता राहुल सिंह ने बताया- आज सभी सबूत लेकर BDO के सामने पेश होना था। आज मैं सौरभ कुमार और सभी सबूत को लेकर BDO के सामने पेश हुआ। इस दौरान BDO ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि वह मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगे और राजकार्य में बाधा की FIR दर्ज करवाने की धमकी दी। जब मैंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो, BDO मुझे पीटने के लिए मेरे तरफ आए। तब में वहां से भाग आया। मेरे पीछे BDO पंचायत समिति के गेट तक आए। BDO बोले- ऐसा कुछ नहीं हुआ भुसावर पंचायत समिति के BDO गिर्राज बुनकर ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। न ही राहुल ने मुझे कोई सबूत दिए हैं। वहां और भी लोग मौजूद थे। अगर ऐसा कुछ होता तो, वह भी सामने आते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *