भर गया काष्ठागार: एनएच चौड़ीकरण व खदान विस्तार से 20 हजार टन लकड़ी का लगा अंबार

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर वन मंडल अंबिकापुर के काष्ठागार में इन दिनों लकड़ी की भारी आवक हुई है। काष्ठागार में अब तक 20 हजार टन से अधिक लकड़ी जमा हो चुकी है। खदान विस्तार परियोजना और बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की गई है। इसमें एनएच चौड़ीकरण में करीब चार हजार पेड़ काटे गए हैं। वहीं हसदेव अरण्य अमेरा खदान विस्तार में हजारों पेड़ कटे हैं, जिनकी लकड़ी वन विभाग के काष्ठागार में संग्रहित की जा रही है। लकड़ियों के लगातार पहुंचने से काष्ठागार पूरी तरह भर चुका है और व्यवस्थापन की चुनौती भी सामने आ रही है। लकड़ी के सुरक्षित भंडारण और नीलामी की प्रक्रिया को लेकर विभाग आवश्यक कदम उठा रहा है। इधर, पर्यावरण प्रेमियों ने इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई पर चिंता जताई है और प्रतिपूरक वृक्षारोपण की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *