चौथ का बरवाड़ा के मुख्य बाजार में ग्राम पंचायत की ओर से सांस्कृतिक म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थानी एवं अन्य गीतों पर कलाकारों ने जमकर परफॉर्मेंस दी तथा पूरी रात लोगों को झूमाए रखा। यह कार्यक्रम देर रात 1:30 बजे तक चला। कार्यक्रम में भवाई एवं अन्य राजस्थानी नृत्य पर लोगों को रोमांचित कर दिया। लोगों ने कार्यक्रम में जोरदार आनंद लिया। इस दौरान यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। गणेश वंदना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम शुभारंभ एसडीएम दामोदर सिंह, नलिनी फाउंडेशन के अध्यक्ष राधा गोविंद माथुर, आजाद माथुर ने चौथ माता की प्रतिमा पर मालार्पण कर की। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सीता सैनी की। कोरम के सदस्यों ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम शुरू करते हुए सबसे पहले गणेश वंदना पर सामूहिक नृत्य किया गया। इसके बाद दिनेश छैला कथा राधिका शर्मा द्वारा जोरदार कॉमेडी का कार्यक्रम पेश किया गया। इसके साथ ही भवाई नृत्य और चरी नृत्य नहीं लोगों का दिल जीत लिया। अंतरराष्ट्रीय कलाकार अशोक पहाड़िया ने जोरदार परफोर्मेंस दी। कार्यक्रम में राजस्थानी गीतों पर कलाकारों की ओर से जोरदार प्रस्तुति दी गई। कलाकार फकरू ने फिल्मी गीतों पर ज़ोरदार कॉमेडी डांस किया। उनकी ओर से दी गई परफॉर्मेंस को लोगों ने सबसे अधिक पसंद किया। लोगों ने बार-बार वंस मोर वंस मोर के लोगों ने नारे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम के डायरेक्टर मान सिंह नरूका ने लोगों से प्रेम और भाईचारे के साथ रहने की अपील की। इस दौरान पूरा पांडाल चौथ माता के जयकारों से गूंजामान रहा। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन चौथ माता की पूजा अर्चना करते हुए रात 1:30 बजे किया गया।


