लुधियाना| शक्तिपीठ मां बगलामुखी में वीरवार को भव्य तुलसी पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शनि मलिक ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि शनि मलिक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आस्था और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल रहा तथा मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच तुलसी पूजन विधिवत संपन्न किया गया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया।


