महुआडांड़ | प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत बांधकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ी। पूजा की थालियों में रंग-बिरंगी राखियां और मिठाइयां सजाए बहनों ने भगवान से अपने भाइयों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। त्योहार को लेकर बाजारों में खासा उत्साह रहा। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानों पर भीड़ उमड़ी, वहीं मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं।


