भाई की हत्या करने वाले को उम्रकैद

विदिशा| इमलावदा में जमीन के विवाद में भाई की हत्या करने वाले ज्ञान सिंह राजपूत को आजीवन कारावास की सजा मिली है। न्यायाधीश शेख सलीम ने दोषी को 3 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। घटना 14 मार्च 2025 की है। ज्ञान सिंह ने अपने भाई कीरत सिंह राजपूत को डंडे से पीटा था। कीरत को गंभीर हालत में पहले मेडिकल कॉलेज विदिशा और फिर हमीदिया अस्पताल भोपाल ले जाया गया। इलाज के दौरान 17 मार्च को उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर ग्यारसपुर थाने में मामला दर्ज हुआ। जांच के बाद आरोप तय हुए। शासकीय अधिवक्ता हिम्मत सिंह कुशवाहा ने अदालत में साक्ष्य पेश किए। न्यायालय ने हत्या को साबित मानते हुए सजा सुनाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *