बासौदा ने विदिशा को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी

विदिशा| एसएसएल जैन पीजी महाविद्यालय के खेल परिसर में तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हुई। इसमें जिले के सात महाविद्यालयों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबला पीएम श्री शासकीय महाविद्यालय विदिशा और एसजीएस महाविद्यालय बासौदा के बीच खेला गया। बासौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 10 ओवर में 94 रन बनाए। पृथ्वी ने 37 रन की अहम पारी खेली। पीएम श्री महाविद्यालय की टीम 95 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों में 82 रन ही बना सकी। योगेश्वर शर्मा ने 22 रन बनाए। बासौदा ने मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. एसके उपाध्याय ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी। इस दौरान खेल अधिकारी अजय हजारी, अभिषेक सिंह और पंकज भार्गव सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैच का संचालन अंपायर हरीश मालवीय और विकास शर्मा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *