भाई ने हाथ-बाल पकड़े, पति ने गला रेत दिया:खेत में दफन मिला शव, प्रेमी ने 4 को अरेस्ट कराया; बागपत में ऑनर किलिंग

बागपत में नव विवाहिता की ऑनर किलिंग हुई है। प्रेमी संग फरार महिला को इज्जत की दुहाई देकर परिवार ने वापस बुलाया। वापस लौटने पर उसकी जमकर पिटाई की गई। भाई ने बहन के हाथ और बाल पकड़े। पति ने दरांती से गला रेत दिया। इसके बाद उसके शव को गन्ने के खेत में दफन कर दिया। यह बात गांव वालों से प्रेमी तक पहुंची। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है। पुलिस ने मृतका के भाई रोहित, पति कृष्ण, जीजा जितेंद्र और पड़ोसी राजीव को हिरासत में लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। एसपी का दावा है कि जल्द फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा। 3 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… 23 नवंबर को शादी, 4 दिन पहले प्रेमी संग फरार
मामला बिनौली थाना क्षेत्र के बिनौली गांव का है। यहां रहने वाली सुमन (22 साल) का पड़ोस में रहने वाले नीरज से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन महीने पहले परिवार को इसकी भनक लग गई। तब परिजनों ने उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। रिश्ते भी खोजने लगे। आखिरकार हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले कृष्ण से शादी तय हो गई। एक महीने 10 दिन पहले 23 नवंबर को सुमन की शादी कृष्ण से हुई। लेकिन, सुमन ने नीरज से बातचीत बंद नहीं की। मायके आने के बाद सुमन चार दिन पहले नीरज के साथ फरार हो गई। इसका पता चलने पर उसका पति कृष्ण भी बिनौली आ गया। रिश्तेदारों के साथ मिलकर नीरज के परिजनों पर दबाव बनाकर सुमन को घर बुलवाया। बुधवार रात पिटाई के बाद गला रेत दिया
बुधवार रात परिजनों ने सुमन की पिटाई की। फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। दादरी गांव के जंगल में किसान देवेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। रात में ही पड़ोसियों ने इसकी सूचना नीरज को दी। बताया कि सुमन के घर से मारपीट की काफी आवाजें आ रही थीं। सुमन के साथ कोई घटना हो सकती है। नीरज ने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस की टीम सुमन के घर पहुंची और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने जीजा जितेंद्र से पूछताछ की तो सुमन की हत्या होने की पुष्टि हो गई। फिर मृतका के भाई रोहित, पति कृष्ण और पड़ोसी राजीव को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बिनौली-दादरी मार्ग पर जंगल में गन्ने के खेत के बीच में दबाया हुआ शव बरामद कराया। पड़ोसी राजीव ने शव ठिकाने लगाने में मदद की थी। एक और पड़ोसी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगी है। जल्द आरोपी होगा गिरफ्तार
एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि बिनौली गांव में एक विवाहिता की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर उसके शव गायब कर दिया गया था। इस पूरे मामले की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी कृष्ण, राजीव, रोहित और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। अगर किसी भी व्यक्ति का जांच में किसी का भी नाम प्रकाश में आता है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। ————————— ये भी पढ़ें… मदरसे में नोट छापकर 5 बीवियों को बांटता था मैनेजर: श्रावस्ती की मार्केट में खपाई जाती करेंसी, यूट्यूब से सीखकर छापते थे 100-500 के नोट श्रावस्ती में नकली नोट छापने वाले एक मदरसा मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। वह मदरसे में नकली नोट छापता था। मदरसे के मैनेजर की 5 पत्नियां हैं। इनमें एक मदरसा टीचर है। वह नकली नोट बीवियों को बांटता था, जो इन्हें मार्केट और आसपास के शहरों में खपाया करती थीं। बुधवार को पुलिस और एसओजी टीम ने नकली नोट छापने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *