यूपी में नए साल पर 600 करोड़ की शराब पी:लखनऊ में सबसे ज्यादा 14 करोड़; UP के बाद दिल्ली-एनसीआर का नंबर

नए साल के आगाज के जश्न में यूपी के लोगों ने 600 करोड़ रुपए का जाम छलकाया। 31 दिसंबर को यूपी में जमकर शराब की बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक यूपी के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली और एनसीआर में शराब की बिक्री हुई। यहां 400 करोड़ रुपए की शराब लाेगों ने पी। यूपी-दिल्ली के बाद तेलंगाना में सबसे अधिक शराब की बिक्री आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आम तौर पर एक महीने में तकरीबन 4000 करोड़ रुपए की शराब पूरे प्रदेश में बिकती है। यानी औसतन 133 करोड़ रुपए की बिक्री हर दिन होती है। लेकिन नए साल के मौके पर यह बिक्री चार गुना से भी ज्यादा रही। यूपी और दिल्ली के अलावा कर्नाटक में 308 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई, जबकि तेलंगाना में 402 करोड़ रुपए की शराब बिकी। केरल में यह आंकड़ा 108 करोड़ रुपए का रहा। यूपी के जिन शहरों में सबसे ज्यादा शराब की बिक्री नए साल के मौके पर हुई उसमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में सबसे अधिक बिक्री हुई। नोएडा में करीब 16 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। गाजियाबाद में 12.5 करोड़, लखनऊ में 14 करोड़, कानपुर और वाराणसी में 12-12 करोड़ रुपए की बिक्री हुई। उत्तराखंड में 15 करोड़ की बिकी शराब यूपी के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में 15 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। सबसे ज्यादा शराब देहरादून, नैनीताल व मसूरी क्षेत्र में शराब बिकी। यह शहर पर्यटकों के लिहाज से अहम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *