भाकियू उगराहां ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी तूड़ी

भाकियू एकता उगराहां की जिला इकाई संगरूर द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नौ ट्रॉली तूड़ी मस्तुआणा साहिब से रवाना की गई। यह जिला प्रधान अमरीक सिंह गंढूआं और जिला सचिव दरबारा सिंह छाजला की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर राज्य उपप्रधान जनक सिंह और राज्य सचिव जगतार सिंह कालाझाड़ भी मौजूद रहे। जनक भूटाल और जगतार कालाझाड़ ने कहा कि हर कुछ सालों में बाढ़ आना सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है। इसी कारण संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 8 अक्टूबर को पंजाब भर के डीसी कार्यालयों के सामने धरने दिए जाएंगे, ताकि पीड़ितों को मुआवजा दिलवाया जा सके। आज के काफिले में ब्लॉक नेता जसवंत सिंह तोलावाल, सुखपाल सिंह कणकवाल, मनजीत सिंह घराचों, जसवीर सिंह गग्गड़पुर, बलविंदर सिंह घनौड़, हरजीत सिंह महलां, जगतार सिंह लड्डी, रिंकू मूनक आदि गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *