भाजपा का ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान:मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाएगी। कोंडागांव में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने इसकी जानकारी दी। कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाया है। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया कि 9 जून से “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” अभियान शुरू होगा। पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित होंगे कार्यक्रम कार्यक्रमों की श्रृंखला में 9 जून को डिजिटल प्रतियोगिता होगी। 10-11 जून को शहरों में पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। मंडल स्तर पर “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन होगा। आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। 15 से 20 जून तक योग प्रशिक्षण शिविर चलेगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती मनाई जाएगी। 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर सेमिनार होगा और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *