माइक्रोफाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने विवाहिता को किया प्रताड़ित:3 साल तक रखा साथ, शादी से मना किया; गर्भवती महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर साथ रखा और बाद में शादी से मना कर दिया। मामला तपकरा थाना क्षेत्र के चौकी करडेगा का है। 29 वर्षीय पीड़िता ने 8 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वह 2018 से स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष थी। 2021 में कंपनी का मैनेजर आशीष कुमार पैंकरा उनके गांव आया। काम के बहाने उसने महिला का मोबाइल नंबर लिया। तीन साल तक पति-पत्नी की तरह रहे मई 2022 में जब महिला घर में अकेली थी, तब आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला को कुनकुरी में किराए के मकान में ले गया। वहां दोनों 3 साल तक पति-पत्नी की तरह रहे। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। शादी की बात आने पर आरोपी ने मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुनकुरी क्षेत्र से 28 वर्षीय आशीष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशिमोहन सिंह बताया कि घटना के बाद दुष्कर्म का आरोपी फरार था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *