भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान, 12 लाख तिरंगा बांटे:साय कैबिनेट के मंत्री तिरंगे के रंग में दिखे, सोशल मीडिया पर डाले सेल्फी–फोटो

छत्तीसगढ़ बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। अभियान के मद्देनजर सभी पदाधिकारियों को टास्क मिला है कि, वो 50 झंडे शक्ति केंद्रों में देंगे। बीजेपी नेताओं के अलावा साय कैबिनेट के मंत्री भी तिरंगे के रंग में रंगे दिख रहे हैं। सीएम साय समेत प्रदेश के सभी मंत्री तिरंगे अभियान के कार्यक्रम में शामिल हो रहे। तिरंगे के साथ फोटो भी अपलोड कर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं और संगठन के अन्य सदस्यों को अभियान में जुड़ने के लिए शामिल कर रहे है। इस अभियान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भी जोड़ा जाएगा। पार्टी ने इस बार 50 लाख घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया है। पिछले साल 24 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाया गया था। अब इस दोगुने लक्ष्य के लिए जिला, मंडल और बूथ स्तर तक बैठकें और आयोजन किए जाएंगे। बीजेपी के मोर तिरंगा मोर अभियान की फोटो में…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *