सिमडेगा | भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जा रही है। सिमडेगा में भाजपा द्वारा तिरंगा शौर्य यात्रा 16 मई को निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या की घटना ने देशवासियों को मर्माहत कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरे विश्व को यह दिखा दिया है कि यह नया भारत है,जो घर में घुस कर मारता है। सिमडेगा जिले में तिरंगा शौर्य यात्रा 16 मई को 3 बजे गांधी मैदान से प्रारंभ किया जाएगा। जो मेन रोड, सोनारटोली पेट्रोल पंप, खैरन टोली पेट्रोल पम्प, कॉलेज रोड, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम होते हुए नगर भवन के पास आएगी। नगर, सेवई, बीरू मंडल के द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। जिले के सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।


