खड़गपुर| भाजपा के परिवर्तन सभा में दिलीप घोष की मौजूदगी में माकपा छोड़कर पच्चास परिवार भाजपा में शामिल हो गये। भाजपा नेताओं ने भाजपा का झंडा सौंपकर भाजपा परिवार में उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान परिवर्तन सभा में लोगो को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने बताया कि “पश्चिम बंगाल को तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से मुक्त करना आज समय की सबसे बड़ी मांग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास मॉडल को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए ही भाजपा निरंतर संघर्ष कर रही है। यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि बंगाल को बचाने का चुनाव है। ” विभिन्न दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि जनता समझ चुकी है कि बंगाल का भविष्य भाजपा के साथ ही सुरक्षित है। इस चुनाव में राज्य के सभी शुभबुद्धिसंपन्न लोगों को एकजुट होकर तृणमूल के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।”पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है तथा राज्य में विकास और सुशासन का एक नया अध्याय शीघ्र प्रारंभ होगा।


