रायपुर के पार्षद महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। मंगलवार को 40 से ज्यादा पार्षद प्रयागराज के लिए रवाना हुए। रायपुर के विधायक राजेश मूणत ने एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय से सभी को रवाना किया। रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी इनके साथ थीं। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी प्रयागराज में नजर आए। उन्होंने भी यहां आस्था की डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर नितिन नबीन ने लिखा-महाकुंभ एक आस्था का सैलाब है, जहाँ हर व्यक्ति अपने भीतर की दिव्यता एवं दृढ़ता को महसूस कर सकता है। हर हर गंगे! लौटने के बाद शपथ ग्रहण
पार्षद अपने साथ परिवार के लोगों को लेकर भी गए हैं। 150 लोग लग्जरी बस से रायपुर से प्रयागराज के लिए निकले। दो दिनों में सभी इस यात्रा से लौट आएंगे इसके बाद रायपुर में महापौर के शपथ, सभापति चुने जाने, पार्षदों की शपथ के कार्यक्रम होंगे।


