तीन दिवसीय जालोर महोत्सव का समापन:रिनी चन्द्रा लाइव कार्यक्रम में देर रात तक झूमे युवा, मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता हुई

शहर के जिला स्टेडियम में तीन दिवसीय जालोर महोत्सव सोमवार को समापन हो गया। वहीं रात को रिनी चंद्रा लाइव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में युवा देर रात तक झूमे। जालोर महोत्सव समन्वयक रतन सुथार ने बताया कि जालोर के स्टेडियम में पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में 15 से 17 फरवरी तक जालोर महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसका सोमवार को जिला कलेक्टर ने समापन समारोह कर दिया। स्टेडियम मैदान में मेला 23 फरवरी तक लगा रहेगा। वहीं रात में स्टेडियम में नटराज मंच पर रिनी चन्द्रा का बॉलीवुड लाइव फोक फ्यूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। एक रिनी चन्द्रा के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। वहीं फोक फ्यूजन पर देर रात तक युवक व युवतियां नाचते हुए नजर आए। वहीं इससे पूर्व नटराज मंच पर मिस एंड मिस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हितेश गहलोत मिस्टर व प्रीत मिस बनीं। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे, एसपी ज्ञानचंद्र यादव, एडीएम राजेश मेवाड़ा, एएसपी मोटाराम, एसडीएम मनोज सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *