कोतवाली क्षेत्र में चाेराें ने एक सूने घर काे निशाना बनाकर वारदात की। न्यू हाउसिंग बाेर्ड में आनंद कुमार तिवारी के सूने मकान काे चाेराें ने निशाना बनाया। आनंद उत्तरप्रदेश शादी में गए थे और यहां घर सूना था। आनंद ने बताया कि 10 फरवरी काे वह यूपी गए थे। 15 फरवरी की सुबह पड़ोसी ने चाेरी की सूचना दी। 16 फरवरी की रात काे वह घर लाैटे ताे घर का पूरा सामान बिखरा था। सभी अलमारी के ताले टूटे हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक चाेर एक लाख कैश, 7 ग्राम के साेने के दाे झुमके, 5 ग्राम के कान की कनाैती, 40 ग्राम साेने का मंगलसूत्र, 35 ग्राम वजन की चेन, 5 ग्राम वजनी साेने का पैंडल, 10 ग्राम वजनी दाे अंगूठी, कान के टाॅप्स, कान की बाली, नाक के कांटे साेने के 10 नग, 200 ग्राम के चांदी के 20 सिक्के, 5 चांदी की अंगुठियां, 200 ग्राम वजनी चांदी की पायजेब, 6 जाेड़ी चांदी की बिछियां, 2 जाेड़ी चांदी की पायल, अष्टधातु की एक अंगूठी चुरा ले गए।


