भरतपुर| भाजपा हरियाणा प्रभारी व राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 26 दिसम्बर को भरतपुर आएंगे। वह सुबह 8 बजे जयपुर से पलवल के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से रवाना होंगे, जहां सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति सम्मेलन में भाग लेंगे। उसके बाद वह दोपहर 1 बजे पलवल से भरतपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और कोसी, मथुरा हाइवे होते हुए भरतपुर दोपहर 3 बजे भाजपा नेता स्व. उदयसिंह के निवास पर संवेदना व्यक्त करने उदय विलास पहुंचेंगे। उसके बाद शाम 4 बजे भरतपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।


