भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया रामलला के दर्शन:हनमानगढ़ी में मत्था टेका, MLA अभय सिंह ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा करके किया स्वागत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। हनुमानगढ़ी में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे रामलला के दर्शन करने पहुंचे। पंकज चौधरी के अयोध्या आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं, गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह ने अनोखे अंदाज में बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बाद वें डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां विवेकानंद सभागार में 15 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सबसे पहले देखिए 3 तस्वीरें… बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या दौरे की पल पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *