भाजपा के मांडवीया मंडल अध्यक्ष को मिली धमकियां:प्रयागराज महाकुंभ जाते समय आया फोन, सरपंच सहित कई लोगों पर आरोप

भाजपा के मांडवीया मंडल के अध्यक्ष सुरेश रोत को धमकियां मिली हैं। सुरेश ने अपनी जान का भी खतरा बताया है। लोलकपुर पंचायत के सरपंच सहित उसके साथियों पर धमकियां देने के आरोप लगे हैं। सुरेश ने प्रयागराज महाकुंभ में जाते समय मिली धमकियों को लेकर वरदा थानाधिकारी को फोन पर सूचना दी है। जिस पर पुलिस लिखित शिकायत मिलने पर जांच की बात कर रही है। भाजपा के मांडवीया मंडल अध्यक्ष सुरेश रोत ने बताया कि वे प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं। इसी दौरान बुधवार रात को उन्हें फोन पर धमकी मिली। ये फोन लोलकपुर पंचायत के सरपंच दिनेश रोत ने किया था। धमकियों को लेकर सुरेश ने एक वीडियो बनाकर भी पोस्ट किया है। वीडियो में सुरेश एक बस में सफर करते हुए नजर आ रहे हैं। सुरेश ने वीडियो में कहा कि कुछ लोग उन्हें रोज धमकियां दे रहे हैं। लालपुर सरपंच दिनेश और उसके साथी रोज शराब पीकर धमकियां दे रहे हैं। जिससे जान का भी खतरा है। सुरेश ने बताया कि दिनेश और उसके साथी अभी भी शराब पार्टियां करते हैं। जिसमें सरकारी कर्मचारी भी हैं। ये शराब कहां मिलती है और कहां बैठकर पीते हैं। इसके बारे में भी शिकायत की है। उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मेडिकल जांच करवाई जाए। अगर आगे मेरे साथ कुछ हुआ तो प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। सिर्फ मेरी जान को खतरा नहीं है। फिर मैं भी कुछ कर सकता हूं। इसे लेकर वरदा थानाधिकारी सुनील चावला ने बताया कि फोन पर बहसबाजी को लेकर सूचना मिली है, लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान सरपंच पर लगाया आरोप
सुरेश रोत भाजपा से जुड़े हैं। वे लोलकपुर पंचायत के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। वहीं दिनेश लोलकपुर पंचायत के अभी सरपंच हैं और वे कांग्रेस से जुड़े बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि दोनों के बीच राजनीतिक खींचतान है। सुरेश बताते हैं कि उनके कार्यकाल के समय जो काम करवाए गए। उनका भुगतान आज तक नहीं किया गया है। सरपंच उनसे रंजिश रखते हैं और आए दिन फोन कर धमकियां दी जाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *