2 फरवरी को हुए सड़क हादसे में दूसरी मौत:जयपुर में इलाज के दौरान घायल विकास शर्मा ने तोड़ा दम,गाड़ी के अनियंत्रित होने से हुआ था हादसा

2 फरवरी की रात सीकर के उद्योग नगर इलाके में जलदाय विभाग के ऑफिस के पास हुए सड़क हादसे में दूसरी मौत हो चुकी है। जयपुर में इलाज के दौरान गंभीर घायल विकास शर्मा ने दम तोड़ दिया। आज उनका सीकर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल हादसा 2 फरवरी की रात हुआ,स्विफ्ट गाड़ी जलदाय विभाग ऑफिस के ब्रेकर के पास अनियंत्रित हुई। जो पहले तो सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर दीवार से टकरा गई। घटना में रौनक उर्फ लाला की उसी दिन मौत हो गई थी। जबकि सोनू,शेरसिंह,सुमित,अजय और विकास शर्मा घायल हुए थे। घटना के दिन ही रात को विकास शर्मा को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया था। जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चला। इलाज के दौरान ही उनकी जयपुर में मौत हो गई। विकास शर्मा सीकर के तिलक नगर के रहने वाले हैं। जिनकी सीकर के लक्ष्मी मार्केट में मेडिकल शॉप है। विकास शर्मा समाजसेवा में भी हमेशा आगे रहते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *