भाजपा ट्रेड सेल ने उठाया लूट और आपराधिक घटनाओं का मुद्दा

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी में सुनार की दुकान में चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में रोष है। हर साल जब धुंध जोर पकड़ती है तो चोर-लुटेरे सक्रिय हो जाते हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के ट्रेड सैल ने ये मुद्दा उठाया है। बाबू लाभ सिंह नगर में चोरी के शिकार हुए सुनार की दुकान पर भाजपा लीडरशिप का डेलीगेशन पहुंचा। इस दौरान को कन्वीनर रविंदर धीर ने कहा कि जालंधर में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। भार्गव नगर में ज्वेलर की दुकान लूट ली गई। उसके बाद विगत शनिवार शास्त्री नगर में विपिन ज्वैलर पर रिवाल्वर लेकर पहुंचे लुटेरे गोली चलाने में असफल रहे। विगत मध्य रात्रि को शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में बब्बर ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी हुई। इतनी घनी आबादी में इतनी बड़ी डकैती हो जाना पुलिस प्रशासन की नालायकी का सबूत है। पंजाब सरकार आम आदमी को सुरक्षा देने में असफल साबित हुई है। इस मौके पर सदस्यों ने कहा कि शहर में हो रहीं चोरी और लूटपाट की घटनाएं चिंता का विषय है। सरकार को इस पर कुछ करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *