भाजपा धार शहरी जिला कार्यकारिणी घोषित:अध्यक्ष नीलेश भारती ने जारी की सूची

भारतीय जनता पार्टी की धार जिला शहरी कार्यकारिणी की घोषणा रविवार देर शाम की गई। जिला अध्यक्ष नीलेश भारती ने कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए बताया कि इसमें पुराने अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ नए चेहरों को भी अवसर दिया गया है, ताकि संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त करने की दिशा में काम करेगी। घोषित सूची के अनुसार शहरी जिला कार्यकारिणी में 7 जिला उपाध्यक्ष, 2 जिला महामंत्री और 6 जिला मंत्री नियुक्त किए गए हैं। जिला उपाध्यक्ष के रूप में अमृत जैन, रोमा धर्मेंद्र मंडलोई, प्रेमचंद परमार, कपिल निनामा, महेश राबड़ा, राखी राय और सुनील मोदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन के संचालन की अहम भूमिका निभाने वाले जिला महामंत्री पद पर राकेश पटेल और देवेंद्र सोनोने को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुभाष जायसवाल, निर्मला हटीला, कमल यादव, आरती पटेल, रंजीत भंडारी और विनीत मंडलोई को जिला मंत्री बनाया गया है। अन्य प्रमुख पदों पर मोहित तातेड़ को कोषाध्यक्ष, कमल वर्मा को सह कोषाध्यक्ष, मनीष प्रधान को कार्यालय मंत्री और अनामिका ठाकुर को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी संजय शर्मा को मीडिया प्रभारी और मनोज कवि को सह मीडिया प्रभारी के रूप में दी गई है। देखें सूची

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *