भाजपा नेताओं पर खिलाड़ियों से धक्का-मुक्की का आरोप:पन्ना सांसद खेल महोत्सव में कटनी के खिलाड़ियों ने किया विरोध; VIDEO

पन्ना जिले में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में हिस्सा लेने आए कटनी के खिलाड़ियों ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। कटनी से आए खिलाड़ियों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खिलाड़ियों ने भाजपा नेताओं पर अभद्र भाषा के आरोप लगाए
कटनी के खिलाड़ी सुधांशु तिवारी के अनुसार, खेल आयोजन के दौरान प्वाइंट को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही कहासुनी से धक्का-मुक्की में बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के स्थानीय नेता मृगेंद्र गहिरवार और कमल लालवानी ने खिलाड़ियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक अन्य खिलाड़ी ऋषभ सोनी ने कहा कि वे खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए थे, लेकिन इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है और इससे आयोजन की गरिमा को ठेस पहुंची है। आक्रोशित खिलाड़ियों ने आयोजन स्थल पर ही विरोध प्रदर्शन किया और आयोजकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आई है स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आयोजन समिति की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद सांसद खेल महोत्सव की व्यवस्थाओं और अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *