बाड़मेर माजीसा मंदिर चोरी का खुलासा नहीं होने पर भाजपा नेता और भक्त सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। माजीसा मंदिर से महिलाएं, युवतियां और पुरूष हाथों में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर महिलाओं और युवतियों ने सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एडीएम को दिया। वकील मुकेश जैन का कहना है कि चोरी को आज 10 दिन बीत गए लेकिन पुलिस अब चोरों को नहीं पकड़ पाई है। तीन दिन में अगर आभूषण बरामद चोरी का खुलासा नहीं करते है तो हम लोग धरने पर बैठेंगे। भाजपा नेता स्वरूप सिंह राठौड़ का कहना है कि बाड़मेर में माजीसा का बहुत बड़ा मंदिर है। यहां पर श्रद्धालुओं और भक्तों का आस्था केंद्र है। कुछ दिन पहले वहां से गहने चोरी हो गए थे। वहां के भक्तों का बड़ा आक्रोश था। चोरी घटना के दिन एसपी और कलेक्टर से फोन पर बात की। तब मैंने उनको स्पेशल टीम बनाकर चोरों को पकड़ जाए। डिप्टी ने हमें आज बताया कि अलग से टीमें बना दी है। पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। शहर में चोरी होना हमारे लिए अशांति का प्रतीक है। हम सब मिलकर चोरी पर पुलिस प्रशासन के माध्यम से लगाम लगाएंगे। पुलिस ने हमें आश्वस्त किया है कि कुछ दिन हम चोरी का खुलासा कर देंगे। हमने सामूहिक रूप से मांग है कि गश्त बढ़ाई जाए। जितनी भी चोरियां हुई है। उसका खुलासा किया जाए। रैली निकालकर पहुंच कलेक्ट्रेट माजीसा मंदिर में छत्तीस कौम के लोग इकट्ठे हुए। वहां पर युवतियां, महिलाएं और पुरूष भी पहुंचे। वहां से हाथों में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद… गिरफ्तार करो, चोरों को गिरफ्तार करो स्लोगन की तख्तियां लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर सड़कों पर बैठ गए। वहां से एक प्रतिनिधि मंडल जिला प्रशासन से मिलने पहुंचा। वहां पर एडीएम और एएसपी को ज्ञापन देकर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया। 23 तोला सोना चुरा कर ले गए चोर दरअसल, 28 दिसंबर की देर रात को तीन नकाबपोश चोरों ने गडरारोड सर्किल स्थित माजीसा मंदिर में रात को ताले तोड़कर करीब 23 तोला सोना और अन्य सामान चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सुबह दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी लगी। तब से स्थानीय लोगों और भक्तों में आक्रोश है।


