कोर्ट परिसर में बंदर का वकीलों-कांस्टेबल पर हमला:एक घंटे तक बंदर ने जमकर मचाया उत्पात, कलेक्टर के आदेश पर वाइल्ड लाइफ टीम ने किया रेस्क्यू

उदयपुर कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंदर अचानक कोर्ट में घुसा और जमकर उत्पात मचाया। बंदर ने 4 से 5 वकीलों और कांस्टेबल पर हमला किया। टेबल पर रखे दस्तावेज बिखेर दिए। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक कोर्ट में वकील डरे रहे और काम भी प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम ने बंदर को सुरक्षित पकड़कर बाहर निकाला, जिसके बाद वकीलों ने राहत की सांस ली। डेढ़ माह से कई लोगों पर हमला कर चुका है ये बंदर:धर्मेंद्र
वाइल्ड लाइफ रेस्क्यूअर धर्मेंद्र पाणिगर ने बताया कि पिछले एक डेढ़ माह से लाल मुंह का ये बंदर पब्लिक को परेशान कर रहा था। प्रतापनगर, नाकोडा नगर में भी ये बंदर 20 से 25 जनो पर हमला कर चुका। फिर RCA कॉलेज में इसने 4 से 5 स्टूडेंट्स को काटा। इसके बाद कुम्हारों का भट्टा इलाके में भी काटने की शिकायतें आई। हाल ही 4 दिन पहले कॉल आया कि शोभागपुरा 100 फीट रोड पर इसने किसी को काटा था। आज इस बंदर को कलेक्टर और नगर निगम के आदेश के बाद इसे रेस्क्यू कर लिया है। फिलहाल बंदर को बायोलॉजिकल पार्क में छोड़ा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *