निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने का सिलसिला वोटिंग के पहले ही शुरू हो चुका है। भाजपा के 16 जिलों में 30 पार्षद बिना चुनाव लड़े ही जीत गए हैं। इसमें 6 नगर निगम, 6 नगर पालिका, 18 नगर पंचायत के पार्षद हैं। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। ऐसे में इन पार्षदों के वार्ड से कोई दूसरा बचा ही नहीं। इन्हें निर्विरोध विजयी मान लिया गया है। इसके अलावा बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल भी निर्विरोध विजयी हो गई हैं। निकायों में निर्विरोध जीतने वाले पार्षदों की सूची सिर्फ भास्कर में


