भाजपा ने जारी की नई जिलाध्यक्षों की सूची:बृजेंद्र मिश्रा ‘डब्बू भैया’ फिर बने पन्ना के जिलाध्यक्ष

मकर संक्रांति से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की, जिसमें पन्ना जिले के लिए बृजेंद्र मिश्रा ‘डब्बू भैया’ को दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद संगठन द्वारा कराई गई चुनाव प्रक्रिया में उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2008 में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में योगदान बृजेंद्र मिश्रा का राजनीतिक सफर काफी लंबा और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 1993 से 1999 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद 1999 में वे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। 2008 में उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। 2012 से 2015 तक उन्होंने पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री का दायित्व निभाया और 2015 से 2024 तक जिला उपाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के सामने मनाया जश्न संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे मिश्रा की पुनर्नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सोमवार देर रात सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के सामने जमकर जश्न मनाया, मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *