छतरपुर में 9 डिग्री पर न्यूनतम पारा:कोहरे से विजिबिलिटी 1 किमी तक सीमित; 9 बजे धूप निकलने से धूंध छटी

छतरपुर में मंगलवार की सुबह कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 6 बजे से छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता एक किलोमीटर तक सीमित रही। सुबह 9 बजे तापमान बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इस दौरान आकाश में धुंध के बीच धूप निकली, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। ठंडी हवाएं 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड का असर खेतों में भी देखा गया, जहां फसलों के पत्तों पर पानी की बूंदें जमी हुई नजर आईं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *