भाजपा ने राजगढ़ जिला कार्यकारिणी की घोषणा की:7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री सहित 20 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए राजगढ़ की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जारी की गई है। पार्टी ने अनुभव, संगठनात्मक सक्रियता और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए 20 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश के अनुसार, अक्षय सक्सेना, मोहन गुप्ता, ब्रजकिशोर मीणा, पंकज शर्मा, इंदर सिंह लववंशी, श्रवण पाटीदार और राम चरण “दीपक किरार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के अहम पद महामंत्री पर देवी सिंह सोंधिया और ममता इंदौरिया की नियुक्ति की गई है। जिला मंत्री और अन्य पदाधिकारी जिला मंत्री के रूप में अनीता वर्मा, पदमा वैष्णव, माधवी परमार, सत्येन्द्र सिंह राठौर, हनुमान पाटीदार, धनश्याम नागर और मनोहर सिंह परमार को जिम्मेदारी दी गई है। शैलेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा देवेंद्र गौड़ को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी श्याम मंडलोई को कार्यालय मंत्री और फूलसिंह तंवर को सह-कार्यालय मंत्री के रूप में दी गई है। संगठन को मजबूती देने का उद्देश्य भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने कहा कि नई जिला कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती देगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *