भाजपा ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि दी:जालंधर में शहीदी दिवस पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, बलिदान को याद किया

जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जालंधर इकाई द्वारा अमर शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके महान बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित सभी नेताओं ने बारी-बारी से शहीद उधम सिंह को नमन करते हुए देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। जलियांवाला बाग के प्रतिशोध से लंदन में माइकल ओ’ड्वायर के अंत तक की गाथा सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के सुनाम में जन्मे उधम सिंह भारत मां के वो महान सपूत थे, जिन्होंने देश के स्वाभिमान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1919 के दर्दनाक जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने का संकल्प लेकर उधम सिंह ने सालों संघर्ष किया। अंततः 1940 में लंदन जाकर उन्होंने पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’ड्वायर को गोली मारकर इस जघन्य हत्याकांड का बदला लिया और देश का सिर ऊंचा किया। ‘बलिदानियों की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में ले रहे सांस’ अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि शहीद उधम सिंह की शहादत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। आज हम जिस आजाद देश की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह शहीद उधम सिंह जैसे राष्ट्रभक्तों की कुर्बानियों और संघर्षों का ही प्रतिफल है। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *