भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम:कैप्टन के गठबंधन की सलाह पर पूर्व विधायक जियानी बोले- अब प्रकाश सिंह बादल वाला अकाली दल नहीं रहा

फाजिल्का से भाजपा के पूर्व विधायक और पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत जियानी का कहना है कि बीजेपी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने में समर्थ है। दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा और अकाली दल के गठजोड़ की सलाह दी है। इसके बाद उनका यह बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल पहले वाला अकाली दल नहीं रहा। इसलिए बीजेपी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने में समर्थ है । भाजपा का गांवों में कैडर बढ़ रहा है कैप्टन के बयान पर सुरजीत जियानी ने कहा कि यह उनकी (कैप्टन अमरिंदर सिंह) सोच हो सकती है। इस समय पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लड़ने के लिए समर्थ है। अब अकाली दल प्रकाश सिंह बादल वाला अकाली दल नहीं रहा अकाली दल से भाजपा को गठजोड़ की जरूरत नहीं है। दिन-ब-दिन भाजपा का गांवों में कैडर बढ़ रहा है। बीजेपी पंजाब में सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि हमारा संगठन बड़़ा है। बीजेपी पंजाब में सरकार बनाएगी। जियानी का ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव में बढ़कर हिस्सा लिया जाएगा। इस चुनाव में पार्टी के कंडीडेट बड़ी संख्या में जीत कर आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *