मोहाली में तालाब में मिला सिंगर का शव:5 दिन से था लापता, तालाब के पास मिली थी अंतिम लोकेशन

मोहाली में डेराबस्सी के मुबारकपुर गांव स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम के पास एक तालाब से 25 वर्षीय रॉबिन राणा का शव बरामद हुआ। जो पेशे से म्यूजिशियन था और 25 नवंबर की रात से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई थी। मुबारकपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने रॉबिन की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान उसकी डस्टर कार तालाब के पास खड़ी मिली। पुलिस ने रॉबिन के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि उसकी अंतिम लोकेशन तालाब के पास ही थी, जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया था। इससे उसके तालाब में डूबने की आशंका जताई गई। जेब से मोबाइल मिला पुलिस ने डाइविंग टीम की सहायता से तालाब में खोजबीन की और रॉबिन का शव पानी से बरामद कर लिया। उसके जेब से वह मोबाइल भी मिला, जो उसके लापता होने वाली रात उसके साथ था। परिवार के अनुसार, रॉबिन कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। वह पेशे से म्यूजिशियन था और कई कलाकारों के साथ काम करता था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। इसी बीच, मुबारकपुर-हैबतपुर रोड पर स्थित एक अन्य तालाब से भी एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में पहचान के लिए रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *