जीप के बोनट पर बैठकर किया खतरनाक स्टंट, बनाया वीडियो:खुद और राहगीरों की जान जोखिम में डालने पर पुलिस ने की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

बिलासपुर में तिफरा ओवरब्रिज पर जीप की बोनट पर खतरनाक स्टंट करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सिरगिट्‌टी पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें युवकों पर स्वयं और राहगीरों की जान जोखिम में डालने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, उज्जवल कौशिक नामक युवक काले रंग की खुली जीप (क्रमांक OR 14 N 9559) की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहा था। इस दौरान निलेश उर्फ रॉकी वर्मा पीछे बैठकर इस स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। यह घटना तिफरा ओवरब्रिज क्षेत्र में हुई। पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार सिरगिट्‌टी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 281, 3(5) BNS और 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट, बिलासपुर के कोर्ट में पेश किया गया। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज युवाओं में जारी युवाओं में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और वायरल होने का क्रेज पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद कम नहीं हो रहा है। इससे पहले भी मस्तूरी रोड पर गाड़ियों के काफिले में दरवाजे से बाहर निकलकर रील्स बनाने और पुराने रिवर व्यू रोड पर बाइक से स्टंट करने के वीडियो वायरल हुए थे। इन घटनाओं पर हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। हाल ही में, नए रिवर व्यू रोड पर एक युवक ने बिना नंबर की कार की छत पर खड़े होकर रील बनवाई और फिर बोनट पर बैठ गया था। इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर कार और ड्रोन कैमरा जब्त किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *