भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए उतरे विधायक यादव

दुर्ग| शहर विधायक गजेन्द्र यादव भाजपा की महापौर प्रत्याशी अलका वाघमार और पार्षद प्रत्याशियों के प्रचार के लिए मैदान में उतरे। घर-घर जाकर वे प्रदेश सरकार की उपलब्धि और कांग्रेस शासित पूर्व शहर सरकार की नाकामियों को गिनाया। यादव ने सभी 60 वार्डों में भाजपा की जीत का दावा भी किया। एक कार्यक्रम को सं‍बोधित करते हुए गजेन्द्र यादव ने कहा की दुर्ग निगम में पूर्व कांग्रेस सरकार के पार्षद और महापौर ने घोटाला के अलावा कुछ नहीं किया, जनता से सिर्फ झूठ बोला। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने जो कहा वो सब किया है। समाज को सुरक्षा सिर्फ भाजपा दे सकती है। किसी के बहकावे में नहीं जाना दुर्ग के विकास के लिए भाजपा को जीतना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *