भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल:मरीजों से फीडबैक लिया; सुविधाएं बढ़ाने के लिए पीएमओ को दिए निर्देश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ रविवार को पाली और जालोर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान वे बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से भी मुलाकात की और इलाज व सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने पीएमओ डॉ. हजारीमल चौधरी से हॉस्पिटल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं को लेकर पाइंट-टू पाइंट बात की और निर्देश दिए कि सभी मरीजों को बेहतर इलाज मिले। इसको लेकर टीमवर्क के रूप में कार्य करने की बात कही। राठौड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा हॉस्पिटल में मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बांगड़ अस्पताल में सुविधाओं के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए, जिससे सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जा सके। कमला कंवर के स्वास्थ्य की ली जानकारी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने ओल्ड आईसीयू में भर्ती दैनिक भास्कर डिजिटल के स्टेट हैड किरण राजपुरोहित की माताजी कमला कंवर की सेहत की भी जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों से चर्चा की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, भाजपा नेता नरेश ओझा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा, जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। बता दें कि इससे पूर्व 15 अप्रैल को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी पाली दौरे के दौरान बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे थे। दोनों ने दैनिक भास्कर डिजिटल के स्टेट हैड किरण राजपुरोहित की माताजी कमला कंवर की सेहत के बारे में जानकारी ली थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भेंट की बुक
हॉस्पिटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी जबरसिंह राजपुरोहित ने भाजपा जिलाध्यक्ष मदन राठौड़ को ‘पाली की तस्वीर बदली चाहिए’ शीर्षक वाली बुक भेंट की। जिसमें पाली शहर को बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से कैसे छुटकारा दिलाया जा सकता है, इसकी जानकारी शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *