युवा कांग्रेस नेता की हत्या मामला,भाजपा नेता को जेल:कोंडागांव में भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी ने कार से टक्कर मारी,फिर लोहे की पाइप से मारा

कोंडागांव जिले के युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेमंत भोयर की संदिग्ध मौत के मामले में भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी पुरेंद्र कौशिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी। घटना ग्राम मुलमुला से कोंडागांव की ओर लौटते समय की है, जब सरपंच चम्पी भोयर, उनके देवर हेमंत भोयर और गांव की महिला गंगिता कौशिक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी दौरान भाजपा नेता पुरेंद्र कौशिक ने तेज रफ्तार में अपनी कार (CG 27 L 2243) से उनका पीछा कर डोंगरीगुड़ा ढाबा के पास टक्कर मार दी। परिजनों ने पहले सड़क दुर्घटना माना हादसे में हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना गया था, लेकिन परिजनों के शक के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर टक्कर मारी थी। इतना ही नहीं, हादसे के बाद भी जब हेमंत की मौत नहीं हुई थी, तब कथित रूप से पुरेंद्र कौशिक ने लोहे की पाइप से उनके सिर पर वार कर हत्या की। आरोपी ने जुर्म कबूला पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 140/2025 के तहत धारा 103 (1) BNS में केस दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त वाहन और हथियार जब्त कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *