भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने मां-बगलामुखी मंदिर में किया हवन:हिजाब पर प्रतिबंध का संकल्प, हिंदुओं के लिए अलग बंगलास्तान बनाने की मांग

आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में सोमवार रात भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने विशेष अनुष्ठान किया। मंदिर में करीब तीन घंटे तक हवन और पूजा के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों चर्चा की। साल के अंतिम दिनों में मां बगलामुखी मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में शाजिया इल्मी ने मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया। उन्होंने इसे अपनी मानसिक शांति और आने वाले लक्ष्यों से जुड़ा बताया। शाजिया बोली- बांग्लादेश के दो हिस्से कर हिंदुओं के लिए अलग बंगलास्तान बने शाजिया इल्मी ने कहा कि 2026 के लिए उनका संकल्प भारत में हिजाब पर पूर्ण प्रतिबंध से जुड़ा है। उन्होंने इसे मुस्लिम महिलाओं से संबंधित मुद्दा बताते हुए अपनी बात रखी। शाजिया अपनी पिछली पहलों का उल्लेख करते हुए बताई कि वर्ष 2015 में उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसके बाद 2019 में हलाला और बहुविवाह के विरोध में आवाज उठाई। उनके मुताबिक, अब हिजाब जैसे मुद्दों पर चर्चा का समय है। बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर बोलते हुए शाजिया ने इसे गंभीर बताया। कहा मौजूदा हालात उन्हें कश्मीर के नरसंहार और मोपला दंगों की याद दिलाती हैं। इस संदर्भ में उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश के दो हिस्से किए जाने और हिंदुओं के लिए अलग ‘बंगलास्तान’ बनाए जाने की मांग रखी है। उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों के समर्थन की बात भी कही। आरएसएस में मातृभूमि की सेवा भाव सिखाया जाता कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सराहना पर प्रतिक्रिया देते हुए शाजिया इल्मी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि संघ ऐसा संगठन है, जहां मातृभूमि की सेवा का भाव सिखाया जाता है और यदि इसकी कार्यप्रणाली को समझा जा रहा है, तो यह सकारात्मक संकेत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *