दौसा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के पति ने परिवार सहित सुसाइड की धमकी दी है। इसे लेकर शेरसिंह रजवास निवासी टिंकू सैनी ने वीडियो जारी किया है, जिसके बाद खलबली मची हुई है। पूरा मामला राशन डीलर की नियुक्ति से जुडा है। इसके लिए लवाण की मंडल अध्यक्ष मंजू सैनी के पति टिंकू सैनी ने आवेदन किया था, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति का चयन होने से वह खफा होकर पार्टी में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए सुसाइड की बात कह रहा है। वीडियो में कहा रहा है- मैं आज काफी दुखी हूं। जिस काम के लिए पिछले 3 माह से भाजपा नेताओं के पास घूस रहा था, लेकिन आज वो काम नहीं हुआ। काम नहीं हुआ वो भी कोई बात नहीं, लेकिन हम कार्यकर्ता के मान और सम्मान की लडाई लड रहे थे। फिर भी हमारा काम नहीं हुआ। इसलिए मैं सरकार को कहना चाहता हूं कि अगले 24 घंटे में फैसला नहीं बदला तो मैं पूरे परिवार और मंडल अध्यक्ष सहित सुसाइड कर लूंगा। या तो सरकार फैसला चेंज कर दे नहीं तो मंडल अध्यक्ष समेत सुसाइड करूंगा। क्योंकि मैं पिछले 3 माह से लगातार कोशिश कर रहा हूं।


