राजस्थान में एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट पर दावे और आपत्तियों का वक्त पूरा होने के बाद निर्वाचन विभाग ने फाइनल आंकड़ा जारी कर दिया है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आम लोगों और राजनीतिक दलों के बीएलए को मिलाकर 1 लाख 39 हजार 674 वोटर्स के नाम कटवाने के लिए फॉर्म आए हैं। जबकि 10 लाख 92 हजार 959 नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के दावे पेश किए हैं। आम लोगों ने सीधे 1 लाख 17 हजार 691 लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के फॉर्म दिए हैं। ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 10 लाख 92 हजार 959 नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए दावे फॉर्म पेश किए हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए की तरफ से दी गई आपत्तियों का ब्योरा दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ने के बाद हजारों आवेदन आए पहले दावे आपत्तियां पेश करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी थी, जिसे बढ़ाकर 19 जनवरी किया गया। दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ाने के बाद बड़ी संख्या में फॉर्म आए हैं। 16 जनवरी तक बीजेपी के 2133 बीएलए ने 18896 लोगों के नाम कटवाने और 291 के नाम जुड़वाने के फॉर्म दिए थे। लोगों की तरफ से 94,996 आवेदन नाम कटवाने और 9 लाख 76 हजार 391 नाम जुड़वाने के आवेदन आए थे। एसआईआर की दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ाने पर हुआ था विवाद, कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया एसआईआर की दावे और आपत्तियों की तारीख 15 जनवरी से बढ़ाकर 19 जनवरी करने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई थी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने बीजेपी पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे। इन नेताओं ने तारीख बढ़ाने पर कहा था कि बीजेपी के साथ चुनाव आयोग भी मिल गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी ने कांग्रेस विचारधारा के वोटर्स के नाम कटवाने के लिए बड़े पैमाने पर षडयंत्र के तहत फर्जी फॉर्म दिए हैं। कांग्रेस ने गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जिलों में प्रदर्शन भी किए थे। बीजेपी की तरफ से हजारों फॉर्म देने पर विवाद हुआ राजस्थान में एसआईआर में दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ाने से पहले अचानक एसडीएम दफ्तरों में बीजेपी की तरफ से हजारों फॉर्म देने पर विवाद की शुरुआत हुई थी। कई फॉर्म पर बीएलए के साइन और नंबर तक नहीं थे। फर्जी तरीके से हजारों फॉर्म जमा करवाने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय मुद्दा बना लिया है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिल्ली में कांग्रेस हैडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान में अमित शाह के दौरे के बाद गड़बड़ी की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। ये भी पढ़ें.. भाजपा BLA बोले-हमारे नाम से आपत्तियां फर्जी::साइन किसने किए पता नहीं: SIR को लेकर कांग्रेस ने कहा- फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा सबूत मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में नाम कटवाने के लिए भाजपा के बीएलए के नाम से फर्जी आपत्तियां लगवाने का मामला सामने आया है। अजमेर शहर कांग्रेस ने बीजेपी के बीएलए के साथ मंगलवार को इसका खुलासा किया। बीएलए ने भी लिखित में दिया कि आपत्तियां फर्जी हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


