भाजपा में शामिल हुए सरपंच परमानंद मारकंडे

ओड़िया| साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ओड़िया सरपंच परमानंद मारकंडे ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने बताया कि विकास व विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू के कार्य से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली। विधायक ईश्वर साहू ने भगवा गमछा पहनाकर सरपंच परमानंद का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनके आने से क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, युवराज साहू, ग्राम पंचायत कन्हेरा सरपंच प्रतिनिधि मनोज साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *