बच्चों ने वसुंधरा उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण किया

जांजगीर | झलक पब्लिक स्कूल, खोखरा के छात्र-छात्राओं ने हाल ही में जांजगीर स्थित वसुंधरा उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का अवसर रहा, बल्कि उन्हें प्राकृतिक वातावरण में सामाजिक कौशल और अनुशासन सीखने का भी माध्यम बना। भ्रमण के दौरान बच्चों ने उद्यान में स्थित झूलों और स्लाइड का आनंद लिया। इसके अलावा शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न सामूहिक खेलकूद भी आयोजित किए गए, जिससे बच्चों में टीम वर्क और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला। खेलकूद गतिविधियों में बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस शैक्षणिक भ्रमण का सफल संचालन दिव्यानंद पटेल और विजय आनंद कुर्रे के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा और गतिविधियों का ध्यान रखा गया। विद्यालय की प्राचार्या राखी पटेल सहित शिक्षिकाएं लक्ष्मी कुर्रे, यत्ना साहू, प्रियंका राठौर, यशोदा साहू, अंजू साहू और अन्य स्टाफ सदस्य जैसे राखी विजय, महारथी साहू भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *