​​​​​​​भाजपा में 2 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति:सुजानपुर में जसवंत और टोनी देवी बिक्रम को कमान; सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न

हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के टोनी देवी और सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष का आज सर्वसम्मति से चयन कर दिया गया है। सुजानपुर मंडल का अध्यक्ष जसवंत सिंह और टोनी देवी मंडल का विक्रम सिंह को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी सुमित शर्मा ने बताया कि दोनों मंडलों में एक-एक ने नामांकन भरा था। सुजानपुर भाजपा के पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की उपस्थिति में यह चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सुजानपुर मंडल के 104 बूथ अध्यक्ष भी मौजूद रहे। सुजानपुर विधानसभा में बने दो मंडल अध्यक्ष पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार, सुजानपुर विधानसभा में दो मंडल बनाए गए है। सुजानपुर मंडल में 60 बूथ और टोनी देवी मंडल में 44 बूथ शामिल किए गए। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जल्द अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे, जिससे पार्टी संगठन और मजबूत होगा। इस वजह से लटका था चुनाव बता दें कि कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने 23 मार्च 2024 को बीजेपी जाइन की और भाजपा के टिकट पर उप चुनाव लड़ा। राजेंद्र राणा सुजानपुर और टोणी देवी ब्लॉक में अपने समर्थकों की ताजपोशी चाह रहे थे और बीजेपी के पुराने नेता अंदरखाते राणा का विरोध कर रहे थे। इस वजह से एक महीने से अधिक समय से ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव लटका रहा। आज नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है। बड़सर विधानसभा के बिझड़ी ब्लाक और हमीरपुर विधानसभा के दोनों ब्लॉक अध्यक्ष का भी कुछ देर बाद ऐलान संभव है। पार्टी इस पर सहमति बनाने में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *