हिमाचल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वीरान:सिस्सू लेक पर नहीं होगी आइस स्केटिंग, हेलीपैड क्षेत्र में 28 फरवरी तक पर्यटकों का प्रवेश बंद

हिमाचल प्रदेश मे अनेक ऐसे पर्यटन स्थल है जहां अक्सर पर्यटकों की भरमार देखने को मिलती है। ऐसे ही क्षेत्र के लाहुल घाटी में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल सिस्सू में इस समय पूरी तरह वीरानगी छाई हुई है। सिस्सू लेक में अब न आइस स्केटिंग होगी और न सिस्सू हेलीपैड क्षेत्र में अगले 44 दिनों तक पर्यटक प्रवेश कर पायेंगे। प्रशासन की तरफ से पूरी तरह रोक लगाई गई है। वर्तमान में पर्यटक माइनस 3 से 5 डिग्री टेम्प्रेचर में जमी हुए सिस्सू लेक पर आइस स्केटिंग का आनंद ले रहे थे। नवंबर में अत्यधिक ठंड के कारण सिस्सू लेक जम जाती है, जो गर्मियों में बोटिंग का प्रमुख केंद्र होता है। अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद से यह स्थल लाहुल घाटी का सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्र बन गया है, जहां अक्सर पर्यटकों की भरमार रहती है। सिस्सूू हेलीपैड का इतिहास सिस्सू हेलीपैड का इतिहास महत्वपूर्ण रहा है। 2020 से पहले, जब रोहतांग दर्रा बंद होने के कारण लाहुल घाटी बाहरी दुनिया से कट जाती थी, तब सिस्सू हेलीपैड आपातकालीन परिवहन का एकमात्र साधन था। यहां पर हेलीकॉप्टर द्वारा सेवाएं होती थी। आज यह क्षेत्र न केवल वाहन पार्किंग के लिए, बल्कि पर्यटकों के लिए लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। 1 मार्च तक जारी रहेगा प्रतिबंद सिस्सू पर्यटन स्थल काे लेकर प्रशासन की तरफ से घोषणा की गई कि बर्फबारी को देखते हुए जो प्रतिबंद लागू किया गया है, वह 1 मार्च तक जारी रहेगा। इसके बाद पर्यटक फिर से इस खूबसूरत स्थल का आनंद ले सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *