अशोकनगर में शुक्रवार को शहर के गांधी पार्क पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया। इस दौरान युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राहुल गांधी के द्वारा एक दिन पहले की गई घटना का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभय ठाकुर ने कहा कि देश के विकास का नक्शा जिस संसद में तैयार होता है, उसे कांग्रेस जानबूझ कर नहीं चलने दे रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उनके द्वारा भाजपा के बुजुर्ग सांसदों पर किए गए जानलेवा हमले की पूरे देश में निंदा हो रही है। विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री रविन्द्र लोधी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र दुबे, सलिल त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा ,देवेश शर्मा, सुदीप शर्मा, तरुण रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


