श्योपुर जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार को शुक्रवार को जिले का नया सीएमएचओ बनाया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य संचनालय ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं किस तरह से बेहतर से बेहतर की जा सके। इस दिशा में कार्य किया जाएगा। मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो। यह मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टर हो या फिर अवैध लैब संचालक सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


