भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे देवघर:कल करेंगे बाबा बैद्यनाथ की पूजा, नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का होगा उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर हवाई मार्ग से देवघर पहुंचेंगे। उनके आगमन पर देवघर एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन सहित अन्य वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जेपी नड्डा के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक बाइक रैली निकालेंगे। सर्किट हाउस पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा कोर टीम, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही करेंगे। भाजपा से जुड़े पुरोहितों से भी मुलाकात करेंगे शनिवार सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के बाद वे आरएसएस के शताब्दी वर्ष संपर्क अभियान में शामिल होंगे और पंडा धर्मरक्षिणी सभा तथा स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के साथ विशेष वार्ता करेंगे। इस दौरान वे भाजपा से जुड़े पुरोहितों से भी मुलाकात करेंगे और बैद्यनाथ मंदिर के सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। जेपी नड्डा देवघर के नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन सहित कई विधायक, पूर्व मंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। एम्स की प्रगति और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे ठाढ़ीदुलमपुर में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की जाएगी। संताल परगना सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के साथ भी अलग-अलग बैठकें होंगी। इसके अतिरिक्त, नड्डा गुमला जिला भाजपा कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन भी करेंगे। शाम में वे देवघर एम्स की प्रगति और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *