लुधियाना में फीड फैक्ट्री में लगी आग:बहादुर के रोड पर सुबह आग लगने से मची अफरा तफरी, कोई हताहत नहीं

लुधियाना के बहादुर के रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में स्थित संत साहिब आयल मिल्स पशुओं का चारा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फैक्ट्री पहुंचे कर्मचारी भी भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पर पहुंच पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे के करीब आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड के दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझानी शुरू की। उधर, सूचना मिलने पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के कुल आठ टेंडर लगे। कच्चे माल से शुरू हुई आग, देखते ही देखते पूरे हिस्से में फैली
वर्करों ने बताया कि उन्हें अचानक कच्चे माल वाले हिस्से से धुआं और कुछ जलने की तेज़ बदबू महसूस हुई। जब तक वह कुछ समझ पाते, कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरे कच्चे माल के भंडार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए फैक्ट्री के वर्करों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। तैयार माल भी चपेट में आया, मालिक ने नुकसान पर साधी चुप्पी आग की सूचना तुरंत फैक्ट्री मालिक को दी गई। मौके पर पहुंचे मालिक ने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और इसपर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी। वहीं, आग इतनी तेज़ी से फैली कि इसने तैयार माल को भी अपनी चपेट में ले लिया। लाखों रुपए के कच्चे और तैयार माल के जलकर राख होने की आशंका है, हालांकि मालिक ने अभी नुकसान का कोई अनुमान लगाने से इनकार कर दिया।
आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर संधू ने बताया कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड आग को काबू कर रही है और उसके बाद मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन मालिकों से बातचीत के बाद ही किया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *