भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री चुघ ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर | भारतीय जनता पार्टी के लाहौरी गेट स्थित अमृतसर कार्यालय में कारगिल विजय दिवस की स्मृति में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प वर्षा और दीप प्रज्वलन से की गई। इस भावपूर्ण अवसर पर वीर शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने भी उपस्थित होकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक सैन्य जीत नहीं, बल्कि भारत के अदम्य साहस, अनुशासन और देशभक्ति की अमर गाथा है। । कार्यक्रम में विकास गिल, मानव तनेजा, चंद्र शेखर शर्मा, सर्बजीत सिंह शैंटी, राजेश मेहता, लविंदर बंटी, तरविंदर बिल्ला, हैप्पी नैय्यर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *